Table of Contents
Pet Mai Garmi Ke Lakshan: क्या आपको पता है हमारे शरीर मे पूरी सेहत हमारे पाचन तंत्र पर निर्भर करती है। लेकिन ज़ब हम कभी-कभी खानपान की गलत आदतों या अन्य वजहों से हमारे पेट में गर्मी की समस्या भी हो सकती है। लेकिन बता दे यह एक सामान्य समस्या है लेकिन इसे समय पर ध्यान न देने पर यह गंभीर रूप भी ले सकती है। हमारे पेट में गर्मी से अपच, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं।

Pet Mai Garmi Ke Lakshan-पेट में गर्मी होने के मुख्य लक्षण:
- पेट में जलन:
बता दे की गर्मी बढ़ने पर हमारे पेट के ऊपरी हिस्से में जलन भी महसूस हो सकती है यह खासकर ज़ब हम खाना खाते है तो खाने के बाद या खाली पेट भी हो सकती है।
- भूख में कमी:
जी हाँ हमारे पेट में अधिक गर्मी होने पर भी भूख कम हो जाती है और हमें खाने की इच्छा भी खत्म हो सकती है।
- एसिडिटी और खट्टे डकार:
आपको बता दे की हमारे पेट में एसिड बनने की मात्रा भी बढ़ जाती है जिससे की हमें खट्टे डकार आती हैं और हमारे गले में जलन भी महसूस होती है।
- जी मिचलाना और उल्टी:
हमारे पेट में गर्मी बढ़ने पर मतली भी आ सकती है तथा कभी-कभी उल्टी भी हो सकती है।
- मुँह में छाले:
आपको जानकर हैरानी होंगी की हमारे पेट की गर्मी मुँह में छाले होने का प्रमुख कारण होता है।
- पेट दर्द और ऐंठन:
बता दे की गर्मी के कारण पेट के अंदर ऐंठन और दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
- कब्ज या दस्त:
जी हाँ किसी को कब्ज की समस्या भी हो सकती है, तो किसी को बार-बार दस्त भी लग सकते हैं।
- शरीर में अतिरिक्त गर्मी:
हमारे पेट में गर्मी बढ़ने से पूरा शरीर गरम महसूस हो सकता है तथा कभी-कभी हल्का बुखार भी हो सकता है।
Pet Mai Garmi Ke Lakshan-पेट में गर्मी के कारण:
- गलत खानपान:
आपको बता दे की मसालेदार, तला-भुना और ज्यादा ऑयली खाना हमारे पेट में गर्मी बढ़ाता है।
- अत्यधिक चाय और कॉफी:
बता दे की कैफीन से भरपूर पेय पदार्थ जैसे चाय, कॉफी या सोडा का अधिक सेवन हमारे पेट में एसिड भी बढ़ा सकता है।
- पानी की कमी:
हमारे शरीर में पानी की कमी से हमारे पाचन क्रिया प्रभावित होती है तथा पेट में गर्मी भी बढ़ सकती है।
- तनाव और चिंता:
ज़ब हम अत्यधिक तनाव या चिंता करते है तो इसका सीधा असर हमारी पाचन क्रिया पर पड़ता है, जिससे की हमारे पेट में गर्मी हो सकती है।
- देर रात भोजन:
ज़ब हम सोने से ठीक पहले भारी भोजन करते है तो हमारी पाचन क्रिया धीमी हो जाती है तथा पेट में गर्मी उत्पन्न हो सकती है।
- शराब और धूम्रपान:
आपको बता दे की अत्यधिक शराब और धूम्रपान से पेट की आंतरिक परत को नुकसान भी पहुंचता है, जिससे की हमारे पेट में जलन और गर्मी भी हो सकती है।
Pet Mai Garmi Ke Lakshan-पेट में गर्मी कम करने के घरेलू उपाय:
- ठंडा दूध:
जी हाँ क्युकी ठंडा दूध एसिडिटी और पेट की जलन को तुरंत शांत भी करता है। इसे बिना चीनी मिलाए पीने से ज्यादा फायदा होता है।
- छाछ:
बता दे की छाछ में प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो की हमारे पेट को ठंडक पहुंचाते हैं और हमारे पाचन में सुधार भी करते हैं।
- सौंफ और धनिया:
सबसे अच्छी बात तो यह की सौंफ और धनिया को पानी में उबालकर ठंडा करके पीने से हमारे पेट की गर्मी में राहत मिलती है।
- पुदीना:
जी हाँ पुदीने की पत्तियों का रस या पुदीने की चाय पीने से हमारे पेट की गर्मी को शांत भी करती है।
- नारियल पानी:
आपको बता दे की नारियल पानी हमारे शरीर को ठंडक देता है और हमारे पेट की गर्मी को कम करता है।
- एलोवेरा जूस:
बता दे की एलोवेरा में सूजन कम करने वाले गुण भी होते हैं, जो की हमारे पेट की जलन को शांत करते हैं।
- गुलकंद:
गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद हमारे पेट की गर्मी को शांत करने में बहुत प्रभावी है।
Pet Mai Garmi Ke Lakshan-निष्कर्ष:
आपको पता चल ही गया होगा की हमारे पेट में गर्मी एक आम समस्या है, लेकिन हमें इसे समय रहते इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। और सही खानपान, पर्याप्त पानी और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इससे बचा जा सकता है।