Munh Ke Chhale Theek Karne Ke Upay||मुंह के छाले ठीक करने के उपाय

Table of Contents

आपको बता दे की आज हम (Munh Ke Chhale Theek Karne Ke Upay) के बारे मे बात करेंगे हमारे मुंह के छाले आम समस्या है जो किसी भी उम्र में हो सकती है। ये बहुत दर्दनाक भी होते हैं तथा हमें इससे खाने-पीने में तकलीफ भी होती हैं। जायदातर मामलों में ये खुद भी ठीक हो सकते है लेकिन बता दे कुछ घरेलू उपाय और सही देखभाल से इन्हें जल्दी भी ठीक किया जा सकता है। आज हम इस लेख में मुंह के छाले तथा इसके कारण और लक्षण तथा घरेलू उपचार के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

Munh Ke Chhale Theek Karne Ke Upay

Munh Ke Chhale Theek Karne Ke Upay-मुंह के छाले क्या होते हैं?

बता दे की मुंह के छाले आम समस्या है जो किसी भी उम्र में हो सकती है। हमारे मुंह के छाले छोटे होते तथा दर्दनाक घाव होते हैं जो की हमारी जीभ तथा होंठों के अंदरूनी हिस्से मे तथा मसूड़ों या गालों के अंदर बने होते हैं। यह सफेद पीले या लाल रंग के होते हैं तथा इन्हे छूने पर जलन या दर्द महसूस होता है।

मुंह के छाले कितने प्रकार के होते हैं?

आपको बता दे की मुंह के छाले निम्न प्रकार के होते है जैसे:

  1. सामान्य छाले: जी हाँ यह सफेद रंग तथा पीले रंग के होते हैं. और है अधिकतर कुछ दिनों में ठीक हो जाते हैं।
  2. हर्पेटिक स्टोमाटाइटिस: बता दे यह वायरस की वजहें से होते हैं तथा यह अधिक तकलीफ देते हैं।
  3. ट्रॉमेटिक अल्सर: और यह किसी दांत के काटने से तथा गरम भोजन करने या मसालेदार चीजों खाने के कारण हो सकते हैं।
  4. फंगल या बैक्टीरियल संक्रमण के कारण छाले: आपको बता दे की यह गंभीर भी हो सकते हैं इसीलिए हमें डॉक्टर की सलाह लेना ज़रूरी होता है।

मुंह के छालों के कारण

बता दे की मुंह में छाले कई कारण भी से हो सकते हैं जैसे:

पोषण की कमी: ज़ब हमें विटामिन B12 तथा आयरन और फोलिक एसिड की कमी होती है।

मसालेदार और गर्म भोजन: ज़ब हम ज्यादा तीखा या गरम खाना खाते है तो छाले पैदा हो सकते है।

खराब पाचन तंत्र: ज़ब हमारे पेट मे कब्ज और अपच होता है तो भी छालों की समस्या हो सकती है।

मौसम का प्रभाव: यह ज़ब भी हो सकते है ज़ब ज्यादा गर्मी या डीहाइड्रेशन होती है।

तनाव और मानसिक दबाव: ज़ब हम ज्यादा चिंता करते और मानसिक तनाव लेते है तो भी इसका कारण बन सकता है।

मुंह की साफ-सफाई की कमी: यदि हम अपना मुंह साफ न रखे तो बैक्टीरिया संक्रमण से छाले भी हो सकते हैं।

एलर्जी या दवाओं का साइड इफेक्ट: बता दे की ज़ब कुछ दवाइयों के साइड इफेक्ट से भी मुंह में छाले हो सकते हैं।

मुंह के छालों के लक्षण भी जाने।

छाले का रंग लाल या सफेद होता है।

हमें ज़ब खाने-पीने के दौरान जलन और दर्द महसूस होता है।

हमारे मुँह मे सूजन और असहजता होती है।

कुछ मामलों में मुंह से दुर्गंध भी आती है।

ज़ब गंभीर मामला होता है तो बुखार और थकान होती है।

मुंह के छाले ठीक करने के घरेलू उपाय भी जाने।

1. शहद और हल्दी का मिश्रण

आपको बता दे की शहद मे एंटीबैक्टीरियल गुण होता है तथा हल्दी में एंटीसेप्टिक गुण होता हैं। हमें इन दोनों को मिलाकर छाले पर लगाने से राहत भी मिलती है।

2. नारियल तेल का इस्तेमाल

बता दे की नारियल के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी तथा एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। यह हल्का सा नारियल तेल लगाने से छाले जल्दी ठीक हो सकते हैं।

3. एलोवेरा जेल

आपको बता दे की एलोवेरा एक हीलिंग एजेंट है। इसके ताजे जेल को अपने छाले पर लगाने से जलन और दर्द कम हो सकता है।

4. बेकिंग सोडा पेस्ट

आपको बता दे की बेकिंग सोडा हमारे मुँह छालों को सुखाने मे काम आता है तथा बैक्टीरिया को भी खत्म करने में मदद करता है। हमें इसे पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर तथा छाले पर लगाना चाहिए।

5. ठंडा दूध या छाछ

बता दे दूध तथा छाछ हमारे मुंह को ठंडक पहुंचाते हैं और हमारी जलन को भी कम करते हैं। हमें दिन में दो से तीन बार इसकी कुल्ला करनी चाहिए।

6. तुलसी के पत्ते चबाना

बता दे की तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इन्हें चबाने से छाले जल्दी भी ठीक हो सकते हैं।

7. लौंग का तेल

जी हाँ लौंग का तेल हमारे दर्द तथा सूजन को भी कम करता है। हमें इसे रुई में लगाकर छाले पर लगाने से राहत भी मिलती है।

8. ग्लिसरीन और गुलाब जल

हमें ग्लिसरीन तथा गुलाब जल मिलाकर हमें मुंह के छालों में लगाकर इससे हमें ठंडक भी मिलती है और यह जल्दी ठीक भी होते हैं।

आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपचार

त्रिफला चूर्ण से कुल्ला

अगर ना पता हो तो बता दे की त्रिफला एक बेहतरीन डिटॉक्सिंग एजेंट है। इसे हमें पानी में मिलाकर कुल्ला करनी चाहिए जिससे की मुंह साफ होता है और छाले भी जल्दी ठीक होते हैं।

नीम के पत्तों का रस

जी बिल्कुल नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं। इसके पत्तों का रस अपने छालों पर लगाने से दर्द तथा सूजन कम होती है।

मुलैठी पाउडर का प्रयोग

अगर मुलैठी पाउडर को शहद में मिलाकर लगाया जाए तो इससे मुँह के छाले जल्दी ठीक होते हैं।

मुंह के छालों से बचने के लिए खान-पान में बदलाव

हमें विटामिन B12, C तथा आयरन युक्त आहार लेना चाहिए।

हमें रोजाना ज्यादा पानी तथा नारियल पानी पीना चाहिए।

हमें मसालेदार तथा ज्यादा खट्टे खाने से बचना चाहिए।

हमें हरी सब्जियां तथा फलों को खाना चाहिए।

हमें चाय या कॉफी को कम करना चाहिए।

चिकित्सा उपचार

यदि हमें घरेलू उपायों से आराम न मिले तो डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें। जैसे :

एंटीसेप्टिक जैल को ले पेन रिलीफ जैल को भी ले सकते है

विटामिन B12 और आयरन सप्लीमेंट का भी उपयोग कर सकते है।

मुंह के छालों से बचाव के उपाय भी जाने।

1. हमें मुंह की साफ-सफाई रखनी चाहिए।

2. हमें रोजाना दांतों को रोज ब्रश और फ्लॉस करना चाहिए।

3. हमें तनाव और मानसिक दबाव से बचना चाहिए।

4. शरीर को हाइड्रेटेड रखना चाहिए।

5. हमें रोजाना स्वस्थ और संतुलित आहार लेना चाहिए।

निष्कर्ष

आपको पता चल ही गया होगा की मुंह के छाले एक आम समस्या है, लेकिन फिर भी हमें सही देखभाल और घरेलू उपायों का उपयोग करके इन्हें जल्दी ठीक किया जा सकता है। यदि आपके छाले बार-बार हो रहे हैं और ठीक नहीं हो रहे है तो डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करे।

Leave a Comment