Table of Contents
Khoon Ki Kami Ke Lakshan: क्या आपको पता है आजकल की जीवनशैली मे हर इंसान बीमारी से जूझ रहा इसलिए हमें अपना ख्याल रखना चाहिए क्युकि सबसे पहले अपनी हेल्थ है। क्या आपको पता है खून की कमी हर इंसान को होती जा रही। आपको बता दे की खून की कमी जिसे एनीमिया भी कहा जाता है और यह एक आम स्वास्थ्य समस्या है जो की हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन या लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण भी होती है। यह स्थिति हमारे शरीर को आवश्यक मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाती, जिससे हमें थकान, कमजोरी और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। बता दे की भारत में महिलाओं और बच्चों में यह समस्या अधिक पाई जाती है।

Khoon Ki Kami Ke Lakshan-खून की कमी क्या होती है?
आपको बता दे की खून की कमी तब होती है जब हमारे शरीर में पर्याप्त लाल रक्त कोशिकाएं नहीं बनती है और या नष्ट हो जाती हैं। और हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर हमारे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति प्रभावित भी होती है, जिससे की विभिन्न समस्याएं भी उत्पन्न होती हैं।
Khoon Ki Kami Ke Lakshan-खून की कमी के मुख्य कारण
जी हाँ बता दे की खून की कमी कई कारणों से भी हो सकती है, जैसे की:
- आयरन की कमी
जी हाँ आपको बता दे आयरन हीमोग्लोबिन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है। और आयरन की कमी से हमारे शरीर पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं बना पाता जिससे की एनीमिया भी हो सकता है। और यह समस्या अक्सर खराब आहार, ज्यादा चाय-कॉफी पीने, या शरीर में आयरन अवशोषण की कमी के कारण भी होती है।
- विटामिन B12 और फोलिक एसिड की कमी
जी हाँ बता दे की विटामिन B12 और फोलिक एसिड लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए आवश्यक होते हैं। और इनकी कमी से हमारे शरीर में स्वस्थ रक्त कोशिकाएं नहीं बन पातीं, जिससे खून की कमी भी हो सकती है।
- अधिक रक्तस्राव
जैसे मासिक धर्म के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव का होना और आंतरिक रक्तस्राव गैस्ट्रिक अल्सर, आंतों की बीमारियां और या दुर्घटना या सर्जरी के दौरान खून बहना
- हड्डी के मज्जा की समस्या
आपको बता दे की हड्डी का मज्जा रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए जिम्मेदार होता है। और यदि किसी कारणवश यह सही से काम नहीं करता तो एनीमिया भी हो सकता है।
खून की कमी के लक्षण
- लगातार थकान और कमजोरी
जी हाँ हमारे शरीर में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंचने के कारण व्यक्ति हमेशा थका हुआ महसूस करता है या आपने देखा भी होगा और सामान्य गतिविधियां भी कठिन लगती हैं।
- त्वचा और आंखों का पीला पड़ना
बता दे हीमोग्लोबिन की कमी से हमारा रक्त हल्का हो जाता है, जिससे की हमारी त्वचा, होंठ और आंखों के अंदरूनी हिस्से पीले नजर आते हैं।
- चक्कर आना और सिरदर्द
और बता दे की मस्तिष्क को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण चक्कर आना, सिरदर्द और कभी-कभी बेहोशी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
- सांस फूलना और दिल की धड़कन तेज होना
ज़ब हमें छोटी-छोटी गतिविधियों के दौरान सांस फूलने लगती है और हमारे दिल की धड़कन तेज हो जाती है।
- बाल झड़ना और नाखूनों का कमजोर होना
जी हाँ बता दे की एनीमिया के कारण बाल पतले और कमजोर हो सकते हैं जबकि नाखून जल्दी टूटने भी लगते हैं।
खून की कमी को दूर करने के उपाय
जी हाँ आपको बता दे की खून की कमी को दूर करने के लिए सही खान-पान और जीवनशैली में भी बदलाव जरूरी है।
- आयरन युक्त आहार अपनाएं
हमें हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, सरसों, मेथी) और फल मे अनार, चुकंदर, सेब और खजूर और हम गुड़ और तिल
और दालें और सोयाबीन को भी ले सकते है।
- विटामिन B12 और फोलिक एसिड का सेवन करें
जैसे की अंडा, मांस और मछली और दूध और दूध से बने उत्पाद भी ले सकते है इसके साथ फलियां, अंकुरित अनाज आदि।
निष्कर्ष
आपको पता चल ही गया होगा की खून की कमी एक आम समस्या है लेकिन फिर भी यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो की उचित खान-पान और सावधानियों से रोकी जा सकती है।