Kabj Ke Lakshan||कब्ज से कैसे बचे

आपको बता दे की आज कल कब्ज की समस्या आम हो गई है (Kabj Ke Lakshan) क्युकी आज कल लोग तनाव मे रहने लगे है इससे हमारे पाचन पर बुरा असर पड़ता है तो आज हम कब्ज के बारे मे ही बात करेंगे की क्यों होता और इससे कैसे बचे। बता दे की कब्ज एक सामान्य पाचन समस्या है लेकिन यह ज़ब लंबे समय तक बनी रहती है तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है। यह तब होता है जब हमें मल त्याग करने में कठिनाई होती है या मल कठोर तथा सूखा हो जाता है। आमतौर पर यह समस्या गलत खान-पान तथा पानी की कमी से शारीरिक गतिविधियों की कमी और कुछ बीमारियों के कारण हो सकती है। बता दे की हमें कब्ज से जुड़ी समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह शरीर में विषैले तत्वों के जमाव का कारण भी बन सकती है, जिससे अन्य गंभीर समस्याएं पैदा भी हो सकती हैं।

Kabj Ke Lakshan

Kabj Ke Lakshan-कब्ज के लक्षण जाने।

बता दे की कब्ज के लक्षण हमारे खान-पान और जीवनशैली पर निर्भर कर सकते हैं। और कुछ लोग इसे हल्के में ले लेते हैं जबकि कुछ को यह गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।

  1. मल त्याग में कठिनाई होना।

जी हाँ कब्ज का सबसे मुख्य लक्षण मल त्याग में कठिनाई है। जब हमारी आंतों में मल कठोर हो जाता है तो उसे बाहर निकालना हमारे लिए मुश्किल हो जाता है। इससे व्यक्ति को मल त्यागते समय अधिक जोर लगाना पड़ता है।

  1. मल का सख्त और सूखा होना

बता दे की स्वस्थ मल सामान्य रूप से नरम और आसानी से बाहर निकलने वाला होना ज़रूरी है लेकिन बता दे कब्ज की स्थिति में यह सूखा और कठोर हो जाता है, जिससे इसे बाहर निकालने में हमें अधिक दर्द और परेशानी होती है।

  1. पेट में दर्द और भारीपन

जी हाँ हमें कब्ज के दौरान पेट में भारीपन महसूस होता है और कभी-कभी तेज दर्द हो सकता है। यह हमारी आंतों में मल के जमा होने और गैस बनने के कारण भी होता है।

  1. गैस और अपच

बता दे की कब्ज की समस्या में हमारे पेट में गैस बनना और अपच होना आम बात है। इससे व्यक्ति को पेट फूला हुआ महसूस होता है तथा कभी-कभी एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।

  1. भूख न लगना

सबसे ख़ास बात कब्ज की वजह से पेट में मल जमा रहता है जिससे हमें भूख कम लगती है। जबकि हमारा पेट पहले से ही भरा हुआ महसूस होता है जिससे की भोजन करने की इच्छा कम हो जाती है।

  1. सिरदर्द और थकान

ज़ब हमारी आंतों में मल का लंबे समय तक जमा रहता है तो हमारे शरीर में विषैले पदार्थों के निर्माण का कारण बन सकता है। इससे हमारे सिरदर्द कमजोरी और थकान महसूस होती है।

  1. मलाशय में अधूरापन महसूस होना

बता दे की और कुछ लोगों को मल त्याग करने के बाद भी ऐसा लगता है कि उनका पेट पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है। यह कब्ज का एक प्रमुख संकेत भी हो सकता है।

  1. मल त्याग के दौरान खून आना

कंभीर तो यह की जब कब्ज अधिक गंभीर हो जाती है तो मल त्याग के दौरान हमारे गुदा क्षेत्र में अधिक दबाव पड़ता है, जिससे की वहां की नाजुक रक्त वाहिकाएं फट सकती हैं। इससे मल में खून भी आ सकता है और हमें तेज जलन या दर्द हो सकता है।

Kabj Ke Lakshan-कब डॉक्टर से संपर्क करें?

आपको बता दे की कब्ज आमतौर पर कुछ घरेलू उपायों और जीवनशैली के सुधार हो सकता है। लेकिन अगर निम्नलिखित लक्षण दिखाई दें तो हमें तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए

ज़ब कब्ज लंबे समय तक बनी रहे।

मल में खून आना शुरू हो जाए।

हमारे पेट में तेज दर्द और सूजन होने लगे।

हमारा वजन अचानक कम होने लगे।

ज़ब हमें मल त्यागने की इच्छा ही महसूस ना हो सके।

बता दे की ये लक्षण किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकते हैं, इसलिए इन्हें हमें नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए।

Kabj Ke Lakshan-कब्ज से बचाव के उपाय

कब्ज से बचाव भी जाने जी हाँ कब्ज को रोकने के लिए कुछ आदतों को अपना सकते है। जैसे की सही खान-पान तथा जीवनशैली से इसे आसानी से दूर रखा जा सकता है।

  1. फाइबर युक्त आहार लें

जी हाँ बता दे की फाइबर पाचन को सही रखने में हमारी मदद करता है। हमें इसके लिए साबुत अनाज तथा हरी सब्जियाँ या फल, बीन्स और दालों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।

  1. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है। हमें दिनभर में कम से कम 8-10 गिलास पानी चाहिए। ताकि हमारा मल नरम बना रहे और आंतों से आसानी से बाहर निकल सके।

  1. नियमित व्यायाम करें

आपको बता दे की व्यायाम से आंतों की मांसपेशियाँ सक्रिय रहती हैं तथा हमारा पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। हमें रोज़ाना 30 मिनट की हल्की कसरत तथा हमें योग करने से कब्ज से बचाव किया जा सकता है।

  1. भोजन का सही समय तय करें

जी हाँ हमें भोजन करने का सही समय तय करना चाहिए तथा रात के खाना खाने के बाद थोड़ी देर हमें टहलने की आदत डालनी चाहिए। हमें देर रात खाने से बचें तथा हमें हल्का भोजन करना चाहिए।

Kabj Ke Lakshan-तनाव से बचें

जी हाँ ज़ब हम तनाव लेते है तो तनाव हमारे पाचन तंत्र पर बुरा असर डालता हैnजिससे की हमें कब्ज की समस्या हो सकती है। हमें ध्यान, योग और मेडिटेशन जैसी गतिविधियाँ अपनाकर तनाव को भी कम किया जा सकता है।

Kabj Ke Lakshan-घरेलू उपाय भी जाने।

  1. गुनगुना पानी और नींबू

हमें सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर उसे पीने से हमारा पाचन तंत्र सक्रिय होता है तथा हमें कब्ज दूर होती है।

  1. त्रिफला चूर्ण

जी बता दे की त्रिफला चूर्ण आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि भी मानी जाती है। हमें इसे रात को गुनगुने पानी के साथ लेने से कब्ज में राहत मिल सकती है।

  1. इसबगोल की भूसी

आपको बता दे की इसबगोल की भूसी फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। हमें इसे गुनगुने दूध तथा पानी के साथ लेने से हमारा मल नरम होकर आसानी से बाहर निकल जाता है।

Kabj Ke Lakshan-निष्कर्ष

आपको पता चल ही गया होगा की कब्ज एक आम समस्या है लेकिन महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समस्या भी है, जिसे हमें नज़रअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके लक्षणों को पहचानकर समय रहते उपचार किया जाए, तो यह आसानी से ठीक हो सकती है।