Table of Contents
आपको पता ही होगा की (Dant Mein Lage Kide Ka Ilaj) दांत हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो की हमें भोजन चबाने तथा सही ढंग से बोलने में हमारी मदद करते हैं। लेकिन यही जब हमारे दांतों में दर्द होता है, तो यह असहनीय हो जाता है। बता दे और कई बार तो यह दर्द हल्का भी होता है लेकिन कभी-कभी यह गंभीर समस्या का कारण भी बन सकता है। तो आज हम इस लेख में दांत में दर्द के कारण, लक्षण, बचाव के तरीके जानेगे।

Dant Mein Lage Kide Ka Ilaj-दांत में कीड़ा लगना क्या होता है?
आपको बता दे की जब हम चीनी या स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक करते है और सही तरीके से दांतों की सफाई नहीं करते, तो हमारे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया इन खाद्य कणों को एसिड में बदल देते हैं। यह एसिड धीरे-धीरे हमारे दांतों की ऊपरी परत को खराब करता है और दांतों में छोटे-छोटे छेद या कैविटी बना देता है। यही स्थिति आम भाषा में “दांत में कीड़ा लगना” कहलाती है।
दांत में दर्द क्यों होता है?
जी हाँ दांत में दर्द कई कारणों से हो सकता है। जैसे की।
- कैविटी
जी हाँ जब हम ज्यादा मीठा तथा अम्लीय खाद्य पदार्थ खाते हैं तथा सही से ब्रश नहीं करते तो हमारे दांतों में सड़न (कैविटी) हो जाती है। और यह सड़न धीरे-धीरे हमारे दांतों की बाहरी परत (एनामेल) को नुकसान पहुंचाती है तथा जब यह परत टूट जाती है तो दांत में तेज दर्द भी होने लगता है।
- मसूड़ों की बीमारी
बता दे की यदि हमारे मसूड़ों की सफाई सही से न की जाए तो उनमें सूजन तथा संक्रमण भी हो सकता है। इससे हमारे दांत और मसूड़े के बीच गैप बनने लगता है जिसमें की बैक्टीरिया पनप सकते हैं और हमारा दर्द बढ़ सकता है।
- दांतों का घिसना
बता दे की कई लोग नींद में या तनाव के कारण दिनभर दांत पीसते रहते हैं। जिससे की हमारे दांतों की ऊपरी परत कमजोर हो जाती है तथा दर्द महसूस होने लगता है।
- दांत का क्रैक या फ्रैक्चर
यदि कोई सख्त चीज खा ली जाए या फिर किसी चोट के कारण हमारे दांत में दरार आ जाए तो यह बहुत दर्दनाक भी हो सकता है। कभी-कभी यह दरार हमारी आंखों से दिखाई नहीं देती लेकिन ठंडा या गर्म खाने से तुरंत तेज दर्द भी होता है।
- दांतों का संक्रमण
आपको बता दे की जब हमारे दांतों में बैक्टीरिया प्रवेश कर जाते हैं तो वहां मवाद बनने लगता है। और यह संक्रमण हमारे दांत की जड़ तक पहुंच सकता है जिससे की हमारे जबड़े और मसूड़ों में तेज दर्द होने लगता है और सूजन हो जाती।
- दांतों की संवेदनशीलता
आपको बता दे यदि आपके दांत ठंडा या गर्म खाने-पीने से दर्द होता है तो बता दे आपके दांत संवेदनशील हो गए हैं। इसका कारण यह की आपके दांतों की ऊपरी परत का कमजोर होना या मसूड़ों का पीछे हटना हो सकता है।
दांत में दर्द के लक्षण
जी हाँ हमारे दांत के दर्द की पहचान करने के लिए इन लक्षणों पर ध्यान दें:
हमारे दांत में हल्का या तेज दर्द होना।
हमें खाना खाते समय दर्द बढ़ने लगता है।
हमारे मसूड़ों में सूजन या लालिमा हो जाता है।
हमारे मुंह से दुर्गंध आने लगती है।
हमारे जबड़े या कान या सिर में दर्द होने लगता है।
हमें बुखार या कमजोरी महसूस होने लगती है।
यदि इनमें से कोई भी लक्षण लंबे समय तक बना रहे तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
दांत में दर्द से बचाव के लिए जरूरी टिप्स
- सही तरीके से ब्रश करें
हमें रोजाना सुबह तथा रात को सोने से पहले ब्रश करना चाहिए।
हमें सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए।
हमें ब्रश को हर 3 महीने में बदलना चाहिए।
- फ्लॉसिंग करें
जी हाँ हमें ब्रश करने के बाद फ्लॉस का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि हमारे दांतों के बीच फंसे छोटे-छोटे खाद्य कण साफ हो सकें।
- मीठा और एसिडिक खाना कम करें
आपको बता दे की हमें बहुत ज्यादा मीठा या अम्लीय खाना खाने से हमारे दांतों की परत कमजोर हो सकती है जिससे कैविटी भी बन सकती है।
- ज्यादा सख्त चीजें न चबाएं
बता दे की हमें बर्फ, पेंसिल, कठोर कैंडी या अखरोट के खोल को चबाने से दांतों में दरार पड़ सकती है।
दांत में दर्द के असरदार घरेलू उपाय
आपको बता दे की अगर आपको तुरंत डॉक्टर के पास जाना संभव नहीं है तो आप इन घरेलू उपायों से राहत भी पा सकते हैं।
- लौंग का तेल
जैसे की लौंग में यूजेनॉल नामक एक प्राकृतिक एंटीसेप्टिक तत्व होता है जो की हमारे दांतों के दर्द को कम करने में मदद करता है। और एक रूई में लौंग का तेल लगाकर प्रभावित दांत पर रख सकते है।
- नमक-पानी से कुल्ला
आपको बता दे की हमें गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक डालकर हमें कुल्ला करनी चाहिए। इससे हमारे दांतों में मौजूद बैक्टीरिया नष्ट होते हैं तथा सूजन कम भी होती है।
- बर्फ से सिकाई
यदि हमारे दांत दर्द के साथ मसूड़ों में सूजन हो तो एक तौलिये में बर्फ लपेटकर अपने गाल पर लगाएं। यह सूजन और दर्द को कम करेगा।
- हल्दी और शहद
आपको बता दे की हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और शहद दर्द को शांत करने में मदद करता है। इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं और दर्द वाले दांत पर लगाएं।
निष्कर्ष
आपको पता चल ही गया होगा की हमारे दांत का दर्द एक आम समस्या हो सकती है लेकिन हमें इसे नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। सही समय पर देखभाल न करने से दांत पूरी तरह से खराब हो सकते हैं और जटिल समस्याएं हो सकती हैं।