छुआरे खाने के फयदे।
छुहारे, वो है जिन्हें आप सूखे खजूर भी कह सकते है, भारतीय लोग इसे बेहद लोकप्रिय और पोषण से भरपूर पदार्थ माना जाता हैं। यह भारतीय घरों मे मिलेंगे ये केवल स्वाद में लाजवाब ही नहीं होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी हैं। आयुर्वेद में भी छुहारे का विशेष स्थान है, ज़्यदातर सर्दियों में इसे उपयोग मे लिया जाता है क्युकी इसे ऊर्जा बढ़ाने और स्वास्थ्य सुधारने के लिए उपयोग किया जाता है।आपको हम इस लेख में छुहारे के फायदे, और नुकसान और इसे खाने के सही तरीके के बारे में बतायेगे।

छुहारे में पोषक तत्व
आपको बता दे की छुहारे पोषण से भरपूर होते हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे खनिज भी पाए जाते है।
100 ग्राम चुहारे में आपको मिलता है प्रोटीन?
1.कैलोरी: 282
2.प्रोटीन: 2.5 ग्राम
3.फाइबर: 8 ग्राम
4.कैल्शियम: 39 मिग्रा
5.आयरन: 1 मिग्रा
6.पोटैशियम: 656 मिग्रा
आपको बता दे की यह पोषण शरीर को ऊर्जा और मजबूती प्रदान करता है।
बता करते है छुहारे खाने के फायदे..
- ऊर्जा का बेहतरीन स्रोत
छुहारे मे (ग्लूकोज और फ्रक्टोज) से भरपूर होते हैं, जो शरीर मे तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं। दिनभर की थकान को छुहारे का सेवन से शरीर पुनः ऊर्जावान हो जाता है।
2. पाचन तंत्र में सुधार होता है।
छुहारे फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद भी करता है। यह कब्ज और गैस की समस्या को दूर करता है।
3. हड्डियों को मजबूत बनाता है।
इसमें आपको कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम मिलता जिससे छुहारे हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को रोकने में भी सहायक होते हैं।
4. त्वचा और बालों के लिए लाभकारी
छुहारे में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन B5 भी होते हैं, जो त्वचा को चमकदार करता है और बालों को भी घना और मजबूत बनाते हैं।
5. वजन बढ़ाने में सहायक
अगर आपको वजन भड़ाना है तो यह वजन भड़ाने मे भी काम आता है जो आपके लिए छुहारे एक प्राकृतिक उपाय हैं। दूध के साथ छुहारे को खाने से शरीर को स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
6. सर्दियों में गर्मी प्रदान करता है।
सबसे अच्छी बात तो ये है की यह सर्दियों के मौसम में छुहारे को खाने से शरीर को अंदर से गर्मी प्रदान करता है। यह ठंड के दौरान होने वाली सभी बीमारियों से बचाने में मदद भी करता है।
7. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
गर्भावस्था में छुहारे का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर ले। यह शरीर को ऊर्जा और पोषण प्रदान करता है।
अब बात करते है छुहारे खाने के नुकसान
आपको बता दे हालांकि छुहारे सेहत के लिए फायदेमंद हैं, लेकिन इनको अधिक खाने से कुछ समस्याएं पैदा भी कर सकता है:
- गैस की समस्या : छुहारे में फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण ज़्यदा खाने से पेट फूलने या अपच की समस्या पैदा भी हो सकती है
- डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरा:
बता दे की छुहारे में प्राकृतिक शर्करा अधिक होती है, जो शुगर के मरीजों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है। - वजन बढ़ना:
अधिक छुहारे खाने से अनावश्यक वजन बढ़ सकता है।
छुहारे का उपयोग कैसे करें?
1. भिगोकर खाएं
छुहारे को पूरी रात पानी में भिगोकर खाने से इसका पोषण शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होता है। इसे आप दूध के साथ भी ले सकते है।
2. दूध के साथ उबालकर खाएं
सर्दियों में दूध में छुहारे काफ़ी समय से उबालकर पीने से शरीर को गर्मी और ऊर्जा मिलती है।
छुहारे कैसे ले।
रोजाना 1-2 छुहारे खाएं।
शुगर के मरीज को छुहारे से परहेज करें या डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।
बच्चों और बुजुर्गों को सीमित मात्रा में दें।
खाली पेट न खाएं; इसे दूध या पानी के साथ सेवन करें।
ताजे और अच्छे गुणवत्ता वाले छुहारे खरीदें।